उत्तराखंड

चमोली हिमस्खलन: सुमना हादसे में एक और शव बरामद..

चमोली हिमस्खलन: सुमना हादसे में एक और शव बरामद..

उत्तराखंड: चमोली में सुमना में आए हिमस्खलन में लापता एक और मजदूर का शव बरामद किया गया है। जिसके बाद अब इस आपदा में मृतकों की कुल संख्या 18 हो गई है। आपको बता दें कि सेना औैर आईटीबीपी की ओर से प्रतिदिन चार घंटे तक आपदा प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू कर लापता मजदूर की तलाश की जा रही थी। वहीं, बीआरओ की ओर से मलारी हाईवे को रिमखिम तक खोल दिया गया है। जिससे सेना के वाहनों की सीमा क्षेत्र में आवाजाही सुचारु हो गई है।

 

23 अप्रैल को सुमना-2 इलाके में बर्फबारी के दौरान हिमस्खन हो गया था, जिससे बीआरओ के मजदूरों का कैंप बर्फ में दफन हो गया था। हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि एक मजदूर लापता चल रहा था। जिसका शव मंगलवार को आपदा वाली जगह से बरामद कर लिया गया है। बरामद किए शवों को जिला प्रशासन और बीआरओ की ओर से झारखंड सरकार को सौंप दिया गया है। इस हादसे में सेना की ओर से 348 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया हैं। जिसके बाद इन मजदूरों को अब क्षेत्र में फिर से सड़क निर्माण कार्य में लगा दिया गया है।

बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मलारी हाईवे को रिमखिम तक खोल दिया गया है, बीआरओ के बर्फ में दबे कैंप के अवशेषों को भी हटा दिया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना हैं कि आपदा में मृतक बीआरओ के ये सभी मजदूर झारखंड राज्य के रहने वाले थे। हादसे में बचाए गए 384 मजदूरों को अभी भी सेना कैंप में रखा गया है। यहीं मजदूरों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को मिले उक्त शव को सड़क मार्ग से सुमना से लाया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top