उत्तराखंड

कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रभारी ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा’

कांग्रेस लोकसभा चुनाव प्रभारी ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा..

शिद्दत से जुट जाएं चुनाव प्रचार में कार्यकर्ता: कुलदीप..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस पार्टी में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पर्यवेक्षकों ने चुनावी समर में डेरा डाल दिया है। गढ़वाल लोकसभा के चुनाव प्रभारी एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व पीसीसी चीफ कुलदीप कुमार ने रुद्रप्रयाग जिला पर्यवेक्षक व पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कांग्रेस पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, रुद्रप्रयाग विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल, चमोली जनपद के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया और जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए शिद्दत से जुट जांए।

 

उन्होंने कहा कि यह एक मौका है, जब रुद्रप्रयाग विधानसभा चुनाव के नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में किया जा सकता है। वहीं रुद्रप्रयाग जिला के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा एवं उत्तराखंड कांग्रेश के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने संयुक्त रूप से कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल को युवाओं व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

 

जिससे कांग्रेसी आसानी से रुद्रप्रयाग विधानसभा चुनाव के नतीजों को कांग्रेस की झोली में जीत दर्ज कर डालेंगे। पार्टी के दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस भाजपा के किले को ध्वस्त कर देगी। इस अवसर पर जखोली विकासखंड के पूर्व प्रमुख डॉ महावीर नेगी, पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह गहरवार, राजेश थपलियाल, बलवीर नेगी, कपूर सिंह पंवार, अजय पुंडीर, दलजीत लाल, महावीर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top