Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा को लेकर जारी की नई एसओपी..

अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा को लेकर जारी की नई एसओपी..

 

उत्तराखंड: कोरोना प्रतिबंध से मुक्ति के बाद पहली बार हो रही उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध् चार धाम यात्रा को लेकर इस बार स्थानीय लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। स्थानीय होटल व्यवसायियों का कहना है कि अब तक 30 जून तक के लिए 50 से 80 फीसदी तक की होटलों की बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में इस बार अधिक मात्रा में यात्रियों की पहुंचने की भी उम्मीद लगी हुई है। साथ ही अब चारधाम तीर्थ पुरोहितों का किसी तरह का विरोध भी नहीं है। जिससे कोई भी व्यवधान नहीं रहेगा।

 

केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुल रहे हैं। नौ हेली ऑपरेटर कंपनियों के माध्यम से गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ धाम तक हेली सेवा संचालित की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण द्वारा केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 4 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इसी क्रम में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विर्मश कर महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये गये..

1- चारधाम यात्रा पर चलने वाले वाणिज्यिक वाहनों के दस्तावेज, जिन्हें परिवहन विभाग द्वारा ग्रीन कार्ड जारी किया गया है, पुलिस द्वारा जांच नहीं की जाएगी.

2- निजी वाहनों से चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के वाहनों के दस्तावेजों की जांच हरिद्वार व देहरादून बार्डर पर ही की जाएगी। इनकी बार-बार जांच नहीं होगी।

3- चारधाम यात्रा सीजन के दौरान यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक/निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन को नोडल अधिकारी बनाया गया है

4- चारधाम यात्रा मार्ग पर बॉटल नेक मार्क कर परिवहन एवं लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय कर अधिक से अधिक चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

5- ओवर-लोडिंग, ओवर-स्पीडिंग, रैश/स्टंट ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाने वाले, आपराधिक गतिविधियों में वाहनों के उपयोग की जांच की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

6- चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटन पुलिस अहम भूमिका निभाएगी। पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल, कम्युनिकेशन स्किल का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे पर्यटन पुलिस यात्रियों को अतिथि भावना से सुरक्षा और सुविधा प्रदान कर सकेगी।

7- यात्रियों की सुविधा के लिए चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि, मार्गों की स्थिति, जाम की स्थिति में इसकी रीयल-टाइम स्थिति उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट और सभी सोशल मीडिया पर साझा की जाएगी.

8- होमगार्ड और पीआरडी कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देकर यात्रा मार्गों पर तैनात किया जाएगा।

9- यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबन्धन को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। जनपद प्रभारी जिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने जनपदों में पार्किंग की क्षमता एवं नए पार्किंग स्थलों को चिन्हित करें। साथ ही यात्रा मार्गों पर अस्थायी अतिक्रमण को यथासंभव हटवाएं और उक्त सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

10- यात्रा रूटों पर यातायात सुचारु रुप से संचालित किये जाने हेतु सभी जनपदों के पुलिस उपाधीक्षक यातायात को व्हाट्सएप ग्रुप बनाने हेतु निर्देशित किया, जिसमें समस्त जानकारी साझा की जाए।

11- आपदा प्रबंधन के लिए यात्रा मार्गों पर पहले से तैनात एसडीआरएफ टीमों के अलावा मोरी, घनसाली और गैरसैंण में एसडीआरएफ टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया।

12- जल पुलिस भी अत्याधुनिक आपदा उपकरणों से लैस होगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top