उत्तराखंड

आशा नौटियाल को मिल सकती हैं भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान..

आशा नौटियाल को मिल सकती हैं भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान..

बीजेपी में दायित्वों के आवंटन को लेकर सुगबुगाहट तेज..

155 से ज्यादा आवेदन-सीएम धामी जल्द कर सकते हैं ऐलान..

 

 

 

 

 

 

 

 

भाजपा में नेताओं को सरकार में एडजस्ट करने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। दायित्व पाने के लिए संगठन को अब तक 155 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जल्द ही समर्पित कार्यकर्ताओं को इनाम भी दे सकते हैं।

 

 

उत्तराखंड: भाजपा में नेताओं को सरकार में एडजस्ट करने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। दायित्व पाने के लिए संगठन को अब तक 155 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जल्द ही समर्पित कार्यकर्ताओं को इनाम भी दे सकते हैं। विभिन्न आयोग, निगम और परिषदों में संवैधानिक पदों को छोड़कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के लगभग एक साल से पद खाली चल रहे हैं। बता दे कि पांच दिन पहले ही सीएम धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष के पद पर चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को जिम्मेदारी सौंपी। गहतोड़ी को सीएम के लिए विधायकी की सीट छोड़ने के रूप में यह इनाम दिया गया हैं। इसके बाद अब दायित्वों के आवंटन को लेकर सुगबुगाहट बढ़ गई है।

सूत्रों का कहना हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेता भी दायित्वों की दौड़ में हैं। इनमें कुछ ऐसे नेताओं को दायित्व मिलने तय हैं, जिन्होंने विधान सभा चुनाव में समपर्ति होकर काम किया। कुछ ऐसे पूर्व विधायकों की भी किस्मत खुल सकती है, जिन्होंने टिकट कटने के बाद अनुशासन दिखाया और विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में गंभीरता से काम किया।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना हैं कि दायित्वों को लेकर संगठन को अब तक 155 से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। दायित्व बंटवारे से पहले पार्टी हाईकमान से भी बात की जाएगी। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की राय भी ली जाएगी।बता दे सीएम पुष्कर धामी दायित्वों में निष्ठावान और युवा कार्यकर्ताओं को तरजीह दे सकते हैं। इससे पहले भी सीएम धामी संकेत दे चुके हैं कि पार्टी के लिए समर्पित रहे कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी में युवा नेतृत्व उभारने के लिए मुख्यमंत्री युवाओं को ज्यादा से ज्यादा तरजीह दे सकते हैं, जिससे संगठन को भविष्य में और मजबूती दिलाई जा सके।

 

आपको बता दे कि केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष की कमान मिल सकती हैं। आशा वर्ष 2007 में विधायक रह चुकी हैं। हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में आशा केदारनाथ से टिकट की दौड़ में थी लेकिन पार्टी ने वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई शैला रानी रावत को टिकट दिया था। मोर्चा अध्यक्ष व कोटद्वार की विधायक ऋतु खंडूड़ी के स्पीकर बनने के बाद से यह पद खाली है। पार्टी पूर्व विधायक आशा को मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी एडजस्ट कर सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top