उत्तराखंड

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, 8 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात था जवान..

उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, 8 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात था जवान..

 

 

 

 

 

 

 

भारत मां की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया। ढकना ग्राम पंचायत के चौड़ाकोटी गांव निवासी सेना में तैनात जवान विनीत चौड़ाकोटी का निधन हो गया है।

 

 

उत्तराखंड: भारत मां की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया। ढकना ग्राम पंचायत के चौड़ाकोटी गांव निवासी सेना में तैनात जवान विनीत चौड़ाकोटी का निधन हो गया है। विनीत चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में विनीत की शादी की बात चल रही थी। जानकारी के अनुसार चौड़ाकोटी गांव निवासी विनीत चौड़ाकोटी पुत्र बसंत चौड़ाकोटी 2012 में आर्मी के आठ कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।

विनीत के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। जबकि मां धर्मा देवी गृहणी हैं। करीब दो साल पूर्व कश्मीर में पोस्टिंग से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। करीब दो वर्ष पिथौरागढ़ रहने के बाद करीब दो माह पूर्व उनका पूणे ट्रांसफर हुआ था। बताया जा रहा है कि पूणे में ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत और खराब हो गई। वह हार्ट की बीमारी से परेशान थे। जिसका आर्मी अस्तपाल पूना में उपचार चल रहा था।

सोमवार को आपरेशन होने के बाद मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया। जवान का शव आज चंपावत पहुंचेगा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दे परिवार वाले विनीत की शादी की बात कर रहे थे । लेकिन बेटे के सेहरा बंधने की जगह का शव तिरंगे में लिपट कर आ रहा है। परिजनों रो रो कर बुरा हाल है। वही गांव में भी शोक की लहर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top