खेल

आइपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका..

आइपीएल 2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा एक और झटका..

देश-विदेश: आइपीएल के 14वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका ऑलराउंडर अक्षर पटेल के रूप में लगा था। अक्षर पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिसके चलते वे टीम के लिए पहला मैच नहीं खेल सके थे। दूसरे मुकाबले में भी वे खेल पाएंगे या नहीं इस पर भी अभी संदेह बना हुआ है। इसी बीच दिल्ली टीम को एक और बड़ा झटका तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के रूप में लगा है। नॉर्खिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव आना दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस समय बड़ा झटका है, क्योंकि वे टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। नॉर्खिया से जुड़ी जानकारी को लेकर एक सूत्र ने बताया, वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ आए थे, लेकिन दुर्भाग्य से उनको कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया और अब वे क्वारंटाइन में ही रहने वाले हैं।

 

BCCI के SOP के अनुसार एक खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ, जो COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है, उसको लक्षणों के पहले दिन या नमूने के संग्रह की तारीख से न्यूनतम 10 दिनों के लिए जैव-सुरक्षित वातावरण के बाहर एक निर्दिष्ट क्षेत्र में अलग रखा जाएगा। इसके बाद ही इस खिलाड़ी को फिर से बायो-बबल में प्रवेश मिलेगा, जब RT-PCR रिपोर्ट नेगेटिव आए। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। ऐसे में टीम को एक और झटका लगना मुश्किलों भरा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top