उत्तराखंड

देवभूमि का एक औऱ वीर जवान सीमा पर हुआ शहीद..

देवभूमि का एक औऱ वीर जवान सीमा पर हुआ शहीद..

उत्तराखंड: देवभूमि से एक दुःखद खबर सामने आ रही रही हैं। उत्तराखंड का एक जवान देश के खातिर भारत की पूर्वी सीमा पर असम में आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के शहीद जवान संजय चंद इस समय दो कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। संजय की शहादत के बाद से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है वहीं संजय का परिवार सदमे में है और गांव में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि मूनकोट प्रखंड के टोली गांव निवासी शहीद संजय के पिता ने कहा कि उनका बेटा 2008 में सेना में भर्ती हुआ था। तब से देश के विभिन्न राज्यों में देश की सेवा करने के बाद अब वह असम में तैनात थे। संजय ने 2010 में शादी की थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। इस घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top