उत्तराखंड

प्रदेश में चुनाव खत्म पर जारी हैं हरीश रावत घोषणाएं..

प्रदेश में चुनाव खत्म पर जारी हैं हरीश रावत घोषणाएं..

मुंडन करने वालो के लिए सम्मान पेंशन योजना लागू करने की घोषणा..

 

 

 

 

विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। लेकिन उनकी घोषणाओं का दौर भी जारी हैं। बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार अपनी विधानसभा में लोगों के बीच में बने हुए है।

 

 

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गया है। लेकिन उनकी घोषणाओं का दौर भी जारी हैं। बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार अपनी विधानसभा में लोगों के बीच में बने हुए है। इस दौरान वह लोगो की समस्या सुनकर उसके समाधान की घोषणा भी कर रहे है। उन्होंने गुरुवार को मुंडन करने वालो के लिए सम्मान पेंशन योजना लागू करने की भी घोषणा की है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है कि अभी आगे बहुत कुछ करना है जिसे अभी तक नहीं कर पाए है। इसे हम अपने घोषणापत्र में भी सम्मिलित नहीं कर पाए। उनका कहना है कि मुंडन हिन्दु धर्म का एक बड़ा संस्कार है। जब बच्चे का मुंडन संस्कार होता है और जब किसी का देहांत होता है तो उसके पुत्र व अपने लोग भी मुंडन करते हैं। वर्तमान समय में मुंडन करने वाले लोग विलुप्त होते जा रहे है। फिर भी कुछ लोग मुंडन करने वाले है तो उन्हे राज्य सम्मान योजना प्रारंभ करनी होगी।

 

 

इससे पूर्व उन्होंने घस्यारी सम्मान योजना, शगुन आंखर पेंशन योजना के साथ ही पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे करने का वादा भी किया है। हरीश रावत ने मंगलगीत गाने वाली महिलाओं के लिए सरकार बनने पर 1800 रुपये की पेंशन दिए जाने की घोषणा की है, जिससे की मांगलिक गीत गाने की परम्परा जीवत रह सके। साथ ही घसियारी महिलाओं के लिए घसियारी सम्मान पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा की है।

 

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इस घोषणा के तहत घसियारी महिलाओं को 500 रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी। पुलिस के जवानों से भी ग्रेड पे लागू करने का वादा पहले ही कर चुके हैं। वह पुलिसकर्मियों के पास जाकर व ऑडियो क्लिप जारी कर इसकी घोषणा की। कहा की सरकार में आने पर वह पुलिस कर्मियों की इस मांग और अन्य मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top