Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड घंटों से अवरूद्ध, नेशलन हाईवे पर भी प्रभावित..

उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड घंटों से अवरूद्ध, नेशलन हाईवे पर भी प्रभावित..

उत्तराखंड: प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम बिगड़ने के कारण हाल बेहाल हो रखा है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक झमाझम हो रही बरसात ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। कई दिनों से मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड में तबाही का मंजर भी साफ दिखाई दे रहा है। कहीं पर बादल फटने की दुर्घटना सामने आ रही है तो कहीं पर भूस्खलन होने के कारण सड़कें बंद हो रही हैं। 3 दिन आफत बनकर बरस रही बरसात की रफ्तार बीते मंगलवार को थोड़ी कम हुई।

 

भारी बारिश की वजह से सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। बारिश की वजह से बंद सड़कों को दो घंटे के भीतर खोलने के सरकार के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। आम सड़क तो छोड़िए ऑल वेदर रोड तक तय समय पर नहीं खुल पा रही है। बारिश के बाद नेशनल हाईवे पर भी यातायात प्रभावित है। इस वजह से आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने लोनिवि व आपदा प्रबंधन के अफसरों को बारिश व भूस्खलन की वजह से बंद सड़कों को दो घंटे के भीतर खोलने के निर्देश दिए थे।

 

लेकिन यह निर्देश हवा हवाई साबित हो रहे हैं। मंगलवार को राज्य में ऑल वेदर रोड के तहत आने वाले कई नेशनल हाईवे घंटों बंद रहे। टनकपुर – पिथौरागढ़ हाईवे स्वाला के पास सुबह नौ बजे बंद हो गया था। शाम पांच बजे तक इस हाईवे को खोला नहीं जा सका था। इसी तरह बद्रीनाथ हाईवे तोताघाटी में सुबह आठ बजे बंद हो गया था। इस हाईवे को चार घंटे बाद 12 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका। बद्रीनाथ हाईवे इसके अलावा भी कई स्थानों पर बार बार बाधित होता रहा। मंगलवार को गंगोत्री हाईवे भी धरासू के पास पौन घंटे तक बंद रहा। ऑल वेदर रोड़ से जुड़े एनएच लम्बे समय तक बंद होने से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 

उत्तराखंड में 347 सड़कें बंद..

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को राज्य में 154 सड़कें बंद हुई। इसके बाद राज्य में कुल बंद सड़कों की संख्या 444 तक पहुंच गई थी। हालांकि दिन भर प्रयास करने के बाद विभाग की ओर से 97 सड़कों को खोला गया। जिसके बाद अभी भी राज्य में कुल 347 सड़कें बंद हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा का कहना हैं कि भारी बारिश की वजह से सड़कों को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि 438 जेसीबी सड़क खोलने के लिए लगाई गई हैं। सभी डिविजनों को प्रमुख सड़कों को जल्द से जल्द खोलने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सड़कें काफी अधिक क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में उन्हें खोलने में काफी समय लग रहा है।

 

उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट,जानें किस जिले में कैसा रहेगा मौसम..

उत्तराखंड के कई इलाकों में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश की आशंका है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 21 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं 22 जुलाई को देहरादून और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जाहिर की गई है। इसे लेकर दोनों दिन के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 23 और 24 जुलाई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है, लेकिन इन दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं दो दिन बारिश के बाद देहरादून में मंगलवार मौसम राहत भरा रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top