Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का शुभारंभ..

अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का शुभारंभ

11 साल बाद होंगी अब खेल कोटे से भर्ती-सीएम धामी..

 

 

 

 

 

 

 

 

11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार यानी आज शुभारंभ किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व डीजीपी अशोक कुमार ने किया। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार यानी आज शुभारंभ किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व डीजीपी अशोक कुमार ने किया। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस आयोजन में 26 विभिन्न राज्यों के एथलीट प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। जम्मू और कश्मीर के खिलाड़ियों का भी प्रतिनिधित्व किया जाता है। पुलिस लाइन में हुई इस चैंपियनशिप में दर्शकों ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए तालियां बजाईं। पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है।

डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम से अनुरोध किया की खेल कोटे से होने वाली भर्ती 2011 से बंद है। जिसके चलते पुलिस एथलीट कम स्वर्ण पदक जीत रहे हैं। उन्होंने इस कोटे का इस्तेमाल कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उनका कहना हैं कि पॉलिसी बनाई गई है जिसपर जल्द काम करना है। वही सीएम ने एक-एक खिलाड़ी की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल कोटा के तहत भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया 11 साल बाद स्पोर्ट्स कोटे से शुरू होगी। 2011 से खेल कोटे से भर्ती बंद थी। सीएम ने अब घोषणा की है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top