उत्तराखंड

देवस्थानम बोर्ड खत्म होने पर तीर्थपुरोहितों ने निकाली रैली..

देवस्थानम बोर्ड खत्म होने पर तीर्थपुरोहितों ने निकाली रैली..

 

 

उत्तराखंड: तीर्थ पुरोहित समाज केदारनाथ ने देवस्थानम बोर्ड के खत्म होने पर रैली निकाली। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विधान सभा में बोर्ड को निरस्त करने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने विजय रैली निकालकर मुख्यमंत्री व सरकार का आभार प्रकट किया। तीर्थ पुरोहितों ने रुद्रपुर स्थित भैरव मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में एकजट होकर मुख्य बाजार से खांखरा बैंड तक रैली निकाली।

 

तीर्थ पुरोहितों ने एक दूसरे को रंग लगाकर जमकर आतिशबाजी की। उसके बाद तीर्थ पुरोहित दुर्गा मंदिर फेगू में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर ऊखीमठ पंहुचे। ऊखीमठ में रैली सम्पन्न हुई। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेर नाथ पोस्ती, राजकुमार तिवारी, संतोष त्रिवेदी, राजेन्द्र तिवारी, आनंद सेमवाल, अनिल बगवाड़ी, पुरुषोत्तम तिवारी, तेज प्रकाश समेत कई तीर्थ पुरोहित मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top