Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

शादी के 5 महीने बाद पता चला कि दुल्हन है किन्नर..

शादी के

शादी के 5 महीने बाद पता चला कि दुल्हन है किन्नर..

पति के पास आने से बना देती थी बहाना..

देश-विदेश : उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अजीब वारदात सामने आया है। यहां शादी के 5 महीने बाद तक जब दुल्हन ने सुहागरात नहीं मनाने दी, तो दूल्हे को संदेह होने लगा। आखिरकार जब मेडिकल टेस्ट कराया गया, तो बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हो गया। दरअसल मेडिकल टेस्ट के बाद पता चला कि जिस युवती से युवक का विवाह हुआ था, वह किन्नर थी। इस बात का खुलासा होने पर घर की खुशी चंद मिनटों में मायूसी में तब्दील हो गई। वहीं युवती ने ससुराल पक्ष पर बंधक बनाकर रखने का इल्जाम लगाया तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर ली। इस मामले में घंटों थाने पर हंगामा होता रहा। ससुराल वालों ने अब बहू को घर में रखने से साफ मना कर दिया।

 

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के निवासी युवक की शादी 28 अक्टूबर, 2020 को सहारनपुर की युवती से हुई थी। हंसी-खुशी से युवती को दुल्हन बनाकर घर लाया गया था। दुल्हन ने कुछ महीने तक बहाना बनाकर पति के साथ संबंध नहीं बनाए। शक होने पर जब मेडिकल टेस्ट कराया गया तो पता चला कि युवती किन्नर है। परिवार में पढ़ी-लिखी बहू आने की खुशी काफूर हो गई। युवक के स्वजन ने मायके वालों को इसकी सूचना दे दी और धोखे से किन्नर से शादी कराने का आरोप लगाया।

 

 

जब विवाद बढ़ने लगा तो शुक्रवार को युवती ने पुलिस को फोन करते हुए उसे ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाने की सूचना दे दी। पुलिस युवती और ससुराल वालों को थाने ले आई। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था। युवती को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। युवक के रिश्तेदारों का कहना है कि शादी के वक़्त उनसे किन्नर होने की बात छिपाई गई थी। शादी के बाद से ही उसने युवक को अपने पास नहीं आने दिया। शक होने पर उसने पति पर सर्जरी और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top