Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

रैंतोली में एक होटल के अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया सीज..

रैंतोली में एक होटल के अवैध निर्माण को प्रशासन ने किया सीज..

जिला मुख्यालय के विभिन्न होटलों में चलाया सघन चेकिंग अभियान..

चार बड़े होटलों को पर्यटन विभाग ने दिया नोटिस..

ऊखीमठ व जखोली ब्लाॅक में भी चलाया गया अभियान..

 

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग, फूड एंड सेफ्टी, पुलिस तथा नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय के विभिन्न होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें रैंतोली में अवैध निर्माण को लेकर एक होटल को सीज किया गया। जबकि चार बड़े होटलों को पर्यटन विभाग की ओर से नोटिस दिया गया।

रुद्रप्रयाग उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल की अगुवाई में पर्यटन विभाग, खाद्य सुरक्षा, पुलिस व अग्निशमन तथा नगर पालिका के अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के अंतर्गत रैंतोली, गुलाबराय, मुख्य बाजार, केदारनाथ तिराहा आदि स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान होटल मालिकों के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 11 होटलों में पर्यटन विभाग फूड लाइसेंस आदि से संबंधित अभिलेखों छः होटलों में सही पाए गए।

जबकि अन्य होटलों के अभिलेख में प्रदत्त लाइसेंस उपलब्ध न कराए जाने पर एसडीएम ने 7 दिन के अंदर अपने अभिलेखों को पूर्ण करने के चेतावनी दी। अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान रैंतोली में एक होटल के अवैध निर्माण को भी सीज किया गया। तीन होटलों में घरेलू सिलेंडर का उपयोग होने पर नियमानुसार कार्रवाई कर जब्त किया गया। शहर के चार बड़े होटलों को पर्यटन विभाग की ओर से नोटिस दिया गया। उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि रैंतोली में निर्माणाधीन एक निजी होटल के अवैध निर्माण को सीज कर दिया गया है। वहीं पांच होटल, रेस्तरां के प्रदत्त लाईसेंस उपलब्ध नहीं करवाए जाने पर चेतावनी देते हुए एक सप्ताह अंतर्गत लाईसेंस जमा करने का समय दिया गया।

ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि चार होटल-रेस्तरां में विभिन्न अनियमिताएं पाए जाने पर उनको नोटिस जारी किए गए। नोटिस का उचित जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, जबकि तीन होटलों में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग पाए जाने पर उन्हें जब्त किया गया। उधर, ऊखीमठ में उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा की अगुवाई में तहसीलदार दीवान सिंह राणा समेत राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गुप्तकाशी, ऊखीमठ, कुंड समेत केदारनाथ यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों में संचालित हो रहे होटल रेस्तरां में सघन चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर पांच होटल रेस्तरां को नोटिस जारी किए गए।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि नोटिस का उचित जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। वहीं जखोली में भी उप जिलाधिकारी परमानंद राम की अगुवाई में देर सायं तक चैकिंग अभियान जारी रहा। सघन चैकिंग अभियान के दौरान तहसीलदार रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज सेमवाल, कोतवाल जयपाल सिंह नेगी, एसआई प्रदीप चैहान समेत राजस्व उपनिरीक्षक आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top