उत्तराखंड

शादी की तीसरी वर्षगांठ पर उत्तराखंड पहुंचे अभिनेत्री दीपिका और अभिनेता रणवीर..

शादी की तीसरी वर्षगांठ पर उत्तराखंड पहुंचे अभिनेत्री दीपिका और अभिनेता रणवीर..

 

 

उत्तराखंड: अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने विवाह की तीसरी वर्षगांठ मनाने के लिए देवभूमि उत्तराखंड को चुना है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दीपिका और रणवीर मुंबई से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।

यहां से दोनों मसूरी अपने करीबी मित्र एक फिल्म निर्देशक के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें देहरादून की सड़कों में भी घूमते देखा गया है। हालांकि उन्होंने यहां पर किसी के साथ कोई फोटो नहीं खिंचवाए।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते उनके कुछ फोटो जरूर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। दोनों ने मास्क पहन रखे थे, जिस कारण उन्हें बहुत कम लोग ही पहचान पाए। बताया जा रहा है कि एक दिन मसूरी रुकने के बाद वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से चार्टड प्लेन से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए।

14 नवंबर, 2018 को इटली में की थी शादी..

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top