देश/ विदेश

खामोश हो गई ‘रावण’ की वो गर्जना,एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन..

रामायण’ में रावण का निभाया था किरदार..

हार्ट अटैक के चलते हुआ निधन..

 

 

 

देश-विदेश: अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाकर घर- घर मशहूर हुए अरविंद त्रिवेदी ने 83 की उम्र में आखिरी सांस ली। 83 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार (05 अक्टूबर) की रात को हार्ट अटैक के चलते निधन हुआ।

 

लंबे वक्त से अरविंद उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं वो बीते कुछ वक्त से चलने में भी असमर्थ हो गए थे। अरविंद के निधन की पुष्टि उनके परिजनों ने की है। आपको बता दें कि इससे पहले भी बीते साल अरविंद के निधन की अफवाह भी उड़ी थी, तब उनके परिजनों सहित रामायण के उनको को स्टार्स ने उन खबरों का खंडन किया था।

 

बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का करियर गुजराती रंगमंच से शुरू हुआ था। अरविंद के भाई गुजराती सिनेमा का एक अच्छा नाम रहे, जिसके चलते अरविंद की शुरुआत भी गुजराती सिनेमा से हुई। लेकिन अरविंद को असली पहचान 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण से मिली। रामायण में अरविंद ने रावण का किरदार निभाया था। अरविंद ने रावण के किरदार में ऐसी जान फूंकी थी कि दर्शक उन्हें हकीकत में रावण मानने लगे थे।

 

 

 

जानकारी के अनुसार अरविंद त्रिवेदी ने करीब 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है। अरविंद ने लगभग 40 वर्षों तक गुजराती सिनेमा में अपना योगदान दिया। वहीं टीवी जगत में भी उन्होंने रामायण के अलावा ‘विक्रम और बेताल’ से दर्शकों का दिल जीता था। अरविंद ने गुजरात सरकार द्वारा प्रदान की गई गुजराती फिल्मों में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए 7 अवॉर्ड्स भी जीते थे।

 

एक ओर जहां एक्टिंग की दुनिया में अरविंद ने अपना जलवा बिखेरा था तो वहीं 1991 में अरविंद त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में साबरकथा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए और 1996 तक इस पद पर रहे थे। वह 1991 से 1996 तक लोकसभा के सांसद रहे। इसके बाद अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक सीबीएफसी प्रमुख के रूप में काम किया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top