उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग: दर्शन कर लौट रहे चारधाम यात्रियों के साथ हादसा,पांच घायल, एक की मौत..

बिग ब्रेकिंग: दर्शन कर लौट रहे चारधाम यात्रियों के साथ हादसा,पांच घायल, एक की मौत..

बोलेरो और एंबुलेंस की हुई जबरदस्त भिड़ंत..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी – बांसवाड़ा के बीच दो वाहनों की भी जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें दर्शन कर लौट रहे चार यात्री घायल हो गए।

 

उत्तराखंड: प्रदेश में चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी हैं। देश विदेश से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री दर्शन के लिए आ रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड में मौसम भी अपने चरम पर बना हुआ हैं। जगह जगह पर चारधाम यात्रा मार्ग पर कही भूस्खलन हो रहा हैं तो कही से हादसों की खबर सामने आ रही हैं। वही रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी – बांसवाड़ा के बीच दो वाहनों की भी जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें दर्शन कर लौट रहे चार यात्री घायल हो गए। बोलेरो यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा थी। इसी दौरान बोलेरो भीरी बांसवाड़ा के बीच रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एंबुलेंस से टकरा गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क में ही पलट गया।

वाहन में आठ लोग सवार थे। हादसे में घायल चार लोगों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे का कारण वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। वहीं केदरानाथ धाम से लौट रहे दो युवकों की बाइक देवप्रयाग के पास स्लीप हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक घायल है। ये दोनों केदारनाथ से वापस पानीपत हरियाणा जा रहे थे। मंगलवार को उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक युवक की जान चली गई ,जबकि पांच लोग घायल हो गए।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top