Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

गौरीकुंड हाईवे पर पत्थर की चपेट में आये यात्री एक की मौत, एक घायल..

गौरीकुंड हाईवे पर पत्थर की चपेट में आये यात्री एक की मौत, एक घायल..

काकड़ागाड़ के समीप हुआ हादसा..

 

 

 

 

 

 

 

बरसात के मौसम में यात्रा जरा संभल कर करे। क्यूंकि बरसात के मौसम में पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा बना रहता हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग में भी भूस्खलन के दौरान काकड़ागाड़ के समीप पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि एक घायल हुआ हैं

 

उत्तराखंड: बरसात के मौसम में यात्रा जरा संभल कर करे। क्यूंकि बरसात के मौसम में पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा बना रहता हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग में भी भूस्खलन के दौरान काकड़ागाड़ के समीप पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गयी जबकि एक घायल हुआ हैं एंबुलेंस से घायल यात्री को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। वाहन में 20 यात्री सवार थे, जो बाबा केदार के दर्शनों के लिए केदारनाथ जा रहे थे। रविवार सुबह काकड़ागाड़ के करीब पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर वाहन के आगे के शीशे को तोड़कर सीधे अंदर जा घुसा, जिससे आगे की सीट पर बैठे दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही ऊखीमठ के थाना प्रभारी रवींद्र कौशल मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि के लिए भेजा गया, लेकिन एक यात्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला चिकित्सालय व वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

चालक अनिल प्रसाद ने आगे के शीशे से पत्थर के अंदर घुसने पर भी सूझबूझ से वाहन को नीचे की तरफ नाली में धकेल दिया, जिससे अन्य यात्री सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मृतक यात्री के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रवींद्र कौशल का कहना हैं कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। उधर, राजमार्ग पर सीतापुर पार्किंग के समीप भी पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। शुक्र रहा कि वाहन में कोई सवारी नहीं थी। पुलिस ने सड़क पर पड़े पत्थरों को साफ करवाकर यातायात सुचारू कराया।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top