उत्तराखंड

गंगोत्री से चुनाव लड़ने की चुनौती क्या दी, आपने तो इस्तीफा दे दिया- दिनेश मोहनिया..

गंगोत्री से चुनाव लड़ने की चुनौती क्या दी, आपने तो इस्तीफा दे दिया- दिनेश मोहनिया..

उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का कहना हैं कि पार्टी ने तीरथ सिंह रावत को गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव लड़ने की चुनौती क्या दी। उन्होंने तो मुख्यमंत्री पद से ही इस्तीफा दे दिया। साढ़े चार साल में तीसरे मुख्यमंत्री को थोपने से भाजपा ने प्रदेश की जनता के साथ बड़ा छलावा किया है।  मोहनिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उप चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। पार्टी ने कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल को अपना प्रत्याशी भी घोषित किया। लेकिन मुख्यमंत्री ने चुनौती स्वीकार करने के बजाए पद से ही इस्तीफा दे दिया।

 

साढ़े चार साल में भाजपा ने उत्तराखंड में तीसरा मुख्यमंत्री सौंपने की तैयारी कर ली है। यही भाजपा का असली चरित्र है। भाजपा को राज्य की तकदीर नहीं, सीएम बदलने की राजनीति करनी है। प्रदेश की जनता इसका जवाब जरूर देगी। भाजपा ने पहले जीरो वर्क सीएम, फिर जीरो विजन सीएम दिया और अब आगे का पता नहीं है।

सोशल मीडिया में कई घंटे तक ट्रेंड में दिखी सियासी हलचल..

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे की खबरें जैसे ही फिजाओं में तैरने लगी तो सोशल मीडिया में भी सुर्खियों में आ गईं। ट्वीटर पर कई घंटे तक उत्तराखंड की यह सियासी हलचल टॉप-5 ट्रेंड में नजर आईं। वहीं, फेसबुक पर भी सीएम तीरथ सिंह रावत लगातार ट्रेंड करते नजर आए।

 

शुक्रवार को शाम होते-होते जैसे ही सीएम तीरथ के इस्तीफे की चर्चाएं तेज हुईं तो सोशल मीडिया पर भी तमाम तरह के मीम्स बनने शुरू हो गए। कोई कह रहा था कि 70 में से 57 सीटों वाली भाजपा सरकार, लेकिन स्थायी सरकार के सवाल पर खामोश रहो। सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग भाजपा के इस फैसले को लेकर व्यंग्यात्मक लहजे में नजर आए। इस दौरान सीएम तीरथ सिंह रावत का रीप्ड जींस का बयान फिर सुर्खियों में आ गया। उनके इस बयान से जोड़ते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट साझा की गईं। ट्विटर पर हैशटैग ‘बीजेपी फेल्ड उत्तराखंड’ में 22 हजार से ज्यादा ट्वीट हुए तो हैशटैग ‘तीरथ सिंह रावत’ पर करीब छह हजार ट्वीट हुए। वहीं, फेसबुक पर भी जमकर पोस्ट साझा की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top