Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

सांसों के लिए जूझते दिखे ‘आप’ विधायक, कहा अस्पताल में बस 3 घंटे की ऑक्सीजन बची..

सांसों के लिए जूझते दिखे ‘आप’ विधायक, कहा अस्पताल में बस 3 घंटे की ऑक्सीजन बची..

देश-विदेश: कोरोना महामारी की बढ़ती रफ़्तार के दौरान दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीन की चलती भारी किल्लत के बीच आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें ऑक्सीजन मास्क पहने और लंबी-लंबी सांस लेते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में एक भावमय अपील करते हुए उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार से ऑक्सीजन प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि यह समय एक-दूसरे की टांग खींचने का नहीं है, बल्कि एक साथ काम करने का समय है। आपको बता दे कि सौरभ भारद्वाज को तीन-चार दिन पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में आप नेता को ऑक्सीजन मास्क पहने और सांस लिए हांफते देखा जा सकता है। भारद्वाज ने कहा कि जिस अस्पताल में वह भर्ती हैं, उसमें केवल तीन घंटे के लिए मात्र ऑक्सीजन बची है। जिस अस्पताल में मुझे भर्ती कराया गया है, उसके पास मात्र तीन घंटे की ऑक्सीजन शेष है। जब मैंने इस मास्क को हटाया, तो मुझे ऐसा अहसास हुआ कि जैसे कि गैर तैराक को एक पूल में धकेल दिया गया था और वह सांस के लिए हांफ रहा था।

भारद्वाज ने वीडियो में कहा कि मैं केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से अपील करूंगा कि ऑक्सीजन को न रोकें। बहुत सारे लोगों की ज़िंदगी ऑक्सीजन पर ही निर्भर हैं और ऑक्सीजन के बिना, ये लोग वैसे ही तड़प तड़प कर मर जाएंगे जैसे कि मछलियां पानी के अभाव में मर जाती हैं। यह समय सभी के लिए एक साथ काम करने का है, एक-दूसरे की टांग खींचने का नहीं है।

 

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजधानी के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो गई है। सरोज, राठी, शांति मुकुंद, तीरथ राम अस्पताल, यूके अस्पताल, जीवन अस्पताल का कहना है कि हमारे यहां ऑक्सीजन खत्म हो गई है। हम जैसे-तैसे उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर देने की कोशिश कर रहे हैं। अभी दिल्ली के कई अस्पताल गंभीर ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहे हैं। कुछ में ऑक्सीजन पूरी तरह से खत्म हो गई है, मुझे सुबह से ही अस्पतालों से मैसेज और ईमेल मिल रहे हैं। हम किसी तरह उन्हें दूसरे अस्पतालों से रीक्रिएट करके सिलेंडर मुहैया करा रहे हैं, जिनका स्टॉक थोड़ा ज्यादा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top