उत्तराखंड

आप प्रत्याशी सुमंत ने मांगे गांव-गांव में वोट..

आप प्रत्याशी सुमंत ने मांगे गांव-गांव में वोट..

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कई क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता से वोट मांगे। मंगलवार को उन्होंने खाट, खमेरा आदि गांवों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कहा कि उनके क्षेत्र में किसान, मजदूर और नौजवानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीते कई वर्षों से यहां की समस्याएं जस की तस हैं।

 

सुमंत तिवारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद क्षेत्र की हर समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मजबूती के साथ रखा जाएगा। युवाओं को रोजगार, किसान की समस्या पर पूरी निष्ठा से काम होगा। उन्होंने इसके बाद कालीमठ घाटी में भी भ्रमण किया।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top