Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा- श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 26 लाख पार..

चारधाम यात्रा- श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 26 लाख पार..

हेमकुंड में भी पहुंच चुके 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 26 लाख पार कर गया है। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। बद्री-केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ का कहना हैं कि केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख से अधिक पहुंच गई है।

बद्रीनाथ धाम में मंगलवार तक 7.80 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं। सोमवार को 21 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ, जबकि 14902 श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे हैं। उनका कहना हैं कि बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है।

गंगोत्री धाम में 4.85 लाख से अधिक और यमुनोत्री धाम में 4.25 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जबकि तृतीय केदार तुंगनाथ में 32 हजार तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। डॉ. गौड़ ने कहा कि प्रत्येक यात्रा में बरसात की आहट होते ही तीर्थयात्रियों की संख्या कम होने लगती है, जो पितृ पक्ष और नवरात्रि के आसपास दोबारा बढ़ जाती है। वर्तमान में बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा निरंतर चल रही है।

 

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/ यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.in यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ यात्रा के लिए https://www.travelingkedarnath.com/ यहां बुकिंग करें।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top