उत्तराखंड

केदारनाथ की पहाड़ियों पर आया हिमस्खलन..

केदारनाथ की पहाड़ियों पर आया हिमस्खलन..

श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल..

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम की पहाड़ियों से एक बार फिर हिमस्खलन की घटना सामने आई है। केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ियों पर हिमस्खलन हुआ है। हालांकि हिमस्खलन धाम से चार किमी दूर घाटी पर हुआ। हिमस्खलन से फिलहाल किसी तरह की जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं आई है।

आपको बता दें केदारनाथ धाम में मंदिर से तीन से चार किलोमीटर बर्फीली चोटियों पर हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन के दौरान श्रद्धालु दहशत में आ गए। कुछ श्रद्धालुओं ने अपने फोन से हिमस्खलन का वीडियो भी कैद किया है। गनीमत रही हिमस्खलन से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

हिमस्खलन के दौरान श्रद्धालुओं की सांसें मानो कुछ देर के लिए डर से थम सी गई। बता दें केदारनाथ धाम में इस बार यात्रा की शुरूआत से ही मौसम खराब है। धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। मई माह में भी पैदल यात्रा मार्ग पर जगह-जगह यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर टूटने से मार्ग बाधित रहा। अप्रैल के बाद अब जून माह के दूसरे सप्ताह में हिमस्खलन देखने को मिला है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top