Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

हरिद्वार में 20 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, दो की मौत..

हरिद्वार में 20 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, दो की मौत..

41 यात्री थे बस में सवार..

ऋषिकेश के पास भी हादसा, दो की मौत, आठ घायल..

 

 

 

 

 

प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसों की खबर भी सामने आयी हैं। ऐसी ही खबर हरिद्वार और टिहरी से भी सामने आयी हैं। जहां यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसों की खबर भी सामने आयी हैं। ऐसी ही खबर हरिद्वार और टिहरी से भी सामने आयी हैं। जहां यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची SDRF टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत होने की खबर है। उधर, एक अन्य सड़क हादसा टिहरी में भी हुआ है। इस हादसे में भी दो लोगों की मौत हो गई है।

आपको बता दे कि हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई। बस में 41 लोग सवार थे। हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई। चार गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है।

दो लोगों की मौत आठ घायल..

उधर, ऋषिकेश-श्रीनगर रोड पर गूलर के पास मैक्स गाड़ी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में मैक्स में सवार 10 में से आठ लोग घायल हो गए। जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ, जिसे एम्स पहुंचाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top