Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मां के निधन से भी नहीं टूटा केशव का हौसला, हाईस्कूल में मिले 91 फीसदी अंक..

मां के निधन से भी नहीं टूटा केशव का हौसला, हाईस्कूल में मिले 91 फीसदी अंक..

91.8 फीसदी अंक अर्जित कर मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा..

 

 

 

 

 

 

विषम हालातों में 91.8 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल के साथ जिले का नाम रोशन किया है। छात्र ने हिंदी में 94, अंग्रेजी में 92, गणित में 95, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 86 और चित्रकला में 82 अंक प्राप्त किए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज टैठी के छात्र केशव डोभाल ने विषम परिस्थितियों में हाईस्कूल बोर्ड में 91.8 फीसदी अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। परीक्षा शुरू होने से पांच दिन पहले छात्र की माता का निधन हो गया था। क्रियाकर्म व कर्मकांड की सभी परंपराओं के निर्वहन के साथ ही केशव ने गमगीन होकर परीक्षा देते हुए उपलब्धि हासिल की है।

छात्र के पिता का निधन एक वर्ष पूर्व हो चुका है। ग्राम पंचायत बैरांगणा के कठैतगांव निवासी स्व. नरेश डोभाल व स्व. शांति देवी डोभाल की दो संतानों में केशव छोटा है। केशव के पिता की अचानक मौत हो गई। केशव के पिता अचार्य थे और पूजा-अर्चना के साथ कथा प्रवचन करते थे। पिता के अचानक निधन से किए हैं। परिवार की देखरेख की जिम्मेदारी भी केशव पर आ गई।

इधर, माता शांति देवी को कैंसर हो गया। इसी वर्ष 11 मार्च को उनका भी निधन हो गया। इसी दौरान केशव ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा भी दी। बीते 25 मई को हाईस्कूल का बोर्ड परीक्षाफल घोषित हुआ। तो छात्र की उपलब्धि से विद्यालय के प्रधानाचार्य जीतेंद्र सिंह रावत और शिक्षक प्रदीप नयाल खुशी से गदगद हो गए।

छात्र ने विषम हालातों में 91.8 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल के साथ जिले का नाम रोशन किया है। छात्र ने हिंदी में 94, अंग्रेजी में 92, गणित में 95, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 86 और चित्रकला में 82 अंक प्राप्त किए हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top