Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा- अब तक 19 लाख से अधिक लोगों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण..

चारधाम यात्रा- अब तक 19 लाख से अधिक लोगों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण..

 

 

 

 

 

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है।

 

 

 

 

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। इस बार चारधाम यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। बीते 22 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री, 25 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं।

आज 27 अप्रैल को भगवान बद्रीनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। वही भी 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। अब तक चारधाम के लिए करीब 19 लाख तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर दिया है। वर्ष 2022 की बात करें तो करीब 46 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा की है।

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.inयहां बुकिंग करें।

केदारनाथ यात्रा के लिए  https://www.travelingkedarnath.com/यहां बुकिंग करें।

 

कोविड में थोड़ी राहत मिलने के बाद वर्ष 2022 में यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। धामों में दर्शनों के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या की बाध्यता होने के बाद भी यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ और हेमकुुंड साहिब में 46 लाख 27 हजार 292 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। इस बार शासन प्रशासन की ओर से यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है।

जिसके चलते चारधाम जाने वाले तीर्थयात्री अपने मोबाइल से ऑनलाइन पंजीकरण कर चारधाम के लिए रवाना हो रहे हैं।यात्रा प्रशासन अरविंद कुमार श्रीवास्तव का कहना हैं कि चारधाम के लिए अभी तक 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कर दिया है। यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढोतरी हो रही है। ऐसी ही भीड़ रही तो इस बार यात्रा वर्ष 2022 का रिकॉर्ड तोड़ेगी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top