Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

फाइनल- सचिवालय ए vs सचिवालय विंग्स..

फाइनल- सचिवालय ए vs सचिवालय विंग्स..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: अंतर सचिवालय T20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज दिनांक 16 अप्रैल 2023 को महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में सचिवालय विंग्स एवं सचिवालय ए के बीच खेला गया। सचिवालय विंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 19.4 ओवरों में पूरी टीम 97 रनों पर ऑल आउट हो गई। संजय जोशी ने 24 और दिनेश जड़धारी ने 19 रन बनाए।

सचिवालय ए की ओर से तुलसी और टिक राज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय ए ने यह लक्ष्य 15.1 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया और मैच 7 विकेट से जीत लिया। हरीश सैनी ने नाबाद 37,दीपक जोशी ने 29 और टीएच खान ने 15 रन बनाए। संजय, नवीन और प्रमोद को एक-एक विकेट मिला । आज के मैन ऑफ द मैच रहे हरीश सैनी और फाइटर ऑफ द मैच रहे संजय जोशी। अन्य पुरस्कार निम्नवत हैं-

बेस्ट बॉलर-टिकराज
बेस्ट बल्लेबाज -सुंदर सिंह
बेस्ट फील्डर-हरीश सैनी
बेस्ट कीपर-सागर
फेयरप्ले अवार्ड- सचिवालय लायंस
स्पिरिट ऑफ द टूर्नामेंट- राजेश वर्मा
मैन ऑफ द सीरीज- हरीश सैनी को दिया गया।

आज के इस कार्यक्रम में श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर) श्री नवीन थलेडी जी, श्री पन्नालाल शुक्ल जी, श्री सुमित भाटी जी, श्री भूपेंद्र भंडारी जी, श्री रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल जोशी द्वारा विजेता/ उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई और इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

क्लब की ओर से आज श्री राजेंद्र रतूड़ी जी (सचिव सचिवालय क्रिकेट क्लब) श्री टीएच खान जी (उपाध्यक्ष सचिवालय क्रिकेट क्लब) श्री काला जी, श्री मनोज भट्ट जी, श्री विनोद शर्मा जी, श्री रवि जी, श्री विवेक जी, श्री संदीप जी आदि मौजूद रहे । मंच संचालन श्री अनुज शेखर चमोली द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top