उत्तराखंड

पुलिस की साइबर सेल ने युवक की एक लाख की धनराशि लौटाई..

पुलिस की साइबर सेल ने युवक की एक लाख की धनराशि लौटाई..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग पुलिस की साइबर सेल ने एक व्यक्ति की एक लाख एक हजार की धनराशि वापस लौटाई। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। इधर, पुलिस ने आम जनता से साइबर ठगी के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक पपेन्द्र सिंह राणा पुत्र पूरण सिंह राणा निवासी पाला कुराली, ब्लॉक जखोली जिला रुद्रप्रयाग की ओर से माह अक्टूबर में साइबर पोर्टल पर उनके साथ 1 लाख 1 हजार की ठगी होने शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत जनपद के साइबर सेल में मिलते ही पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग एवं चैकी प्रभारी जखोली द्वारा शीघ्र शिकायतकर्ता से सम्पर्क किया गया। पुलिस ने पीड़ित के साथ हुई ठगी से संबंधित लेन-देन ट्रांजैक्शन की सम्पूर्ण जानकारी ली।

शिकायतकर्ता के स्तर से अलग-अलग दिनों में करीब 2-3 महीनों (माह अगस्त से माह अक्टूबर के बीच में) से अलग-अलग रकम जमा कराई गई। पीड़ित ने बताया कि उन्हें पूरा आभास हो गया था कि उनके द्वारा लगातार पैंसा जमा कराए जा रहे हैं, मगर सामने वाला कुछ मदद तो कर नहीं रहा है और किसी न किसी बहाने पैंसे मांगते जा रहा है, तो उनके द्वारा अपनी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई गई।

गनीमत रही कि जल्द शिकायत पर पुलिस ने धनराशि रिकवर करा ली। जबकि साइबर ठगी के अधिकांश मामलों में ठग इतने शातिर होते हैं कि पैंसे तो हड़प लेते हैं, पर उन पैसों के वापस आने की संभावना भी काफी कम रहती है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा उन सभी खाते, वॉलेट को डेबिट फ्रीज कराया गया, जिनमें शिकायतकर्ता द्वारा गूगल पे के माध्यम से धनराशि भेजी गई थी। संबंधित वॉलेट एवं बैंक से आवश्यक सत्यापन आदि के बाद उनकी सम्पूर्ण धनराशि दो अलग-अलग किश्तों मे इनके खाते में वापस आ चुकी है। पीड़ित ने जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top