पीएम मोदी के दौरे से पहले बद्रीनाथ पहुंचे सीएम धामी..
बीते आठ साल की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने से पहले पीएम केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे।
उत्तराखंड: बीते आठ साल की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। इसी क्रम में प्रधानमंत्री शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने से पहले पीएम केदारनाथ और बद्रीनाथ जाएंगे। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बद्रीनाथ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम के माणा स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया।
इसके बाद सीएम धामी ने बद्रीनाथ चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उनका कहना हैं कि धाम का मास्टर प्लान अभी निर्माणाधीन है और इसे पूरा करने के लिए दिसंबर 2023 की समय सीमा तय की गई है। पीएम माणा गांव का दौरा करेंगे, वहां के निवासियों से मिलकर जनसभा को संबोधित करेंगे
आपको बता दे कि पीएम बनने के बाद मोदी ने हर दिवाली सैनिकों के साथ मनाई है। उत्तराखंड दौरे के क्रम में पीएम इसी शुक्रवार को केदारनाथ जाएंगे। यहां सबसे पहले केदारनाथ में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
इसी दिन केदारनाथ का दर्शन करने के बाद पीएम बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार की रात बद्रीनाथ में बिताने के बाद पीएम शनिवार को तड़के बद्रीनाथ का दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद पीएम बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।