उप जिलाधिकारी जांच अधिकारी नामित..
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत माह रतनगढ़-थापला-खाल मोटर मार्ग पर रतनगढ़ पुलिया के समीप दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या-यूके 13 टीए-0718 (महिंद्रा बुलेरो) की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिलाधिकारी जखोली को जांच अधिकारी नामित किया है। जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम ने अवगत कराया कि उक्त दुर्घटना के संबंध में उनके द्वारा जांच की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति उक्त दुर्घटना के संबंध में जानकारी रखते हों अथवा जानकारी देना चाहते हों तो एक सप्ताह अंतर्गत उनके कार्यालय में लिखित अथवा मौखिक रूप से जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।
![](http://uknewsnetwork.com/wp-content/uploads/2022/08/image-1.png)