Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- मसूरी में दो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, नौ घायल..

बिग ब्रेकिंग- मसूरी में दो कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, नौ घायल..

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आये दिन सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं। आज भी लंबिधार के पास दो हादसे हो गए हैं। दोनों हादसों में एक युवक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। आये दिन सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं। आज भी लंबिधार के पास दो हादसे हो गए हैं। दोनों हादसों में एक युवक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। तो वहीं घायलों को अस्पताल पहुुंचाया गया है। आपको बता दे कि पहला हादसा शुक्रवार की रात को हुआ। बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग बारह बजे मसूरी के कार्ट मैकंजी हाथीपांव मार्ग के लंबिधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

वहीं दूसरा हादसा भी लंबिधार के समीप हुआ है। यहां दिल्ली नंबर कार होंडा सिटी भी खड्ड में गिर गई। जिसमें एक युवती समेत कुल पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि दोनों हादसों में एक की मौत नौ घायल हो गए है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पंवार पुत्र भरत सिंह पंवार निवासी शिमला बाईपास के रूप में हुई है।

वहीं घायलों का नाम दिव्यानी पुत्री नवीन निवासी सुभाष नगर, आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार, विवेक पुत्र मनोज दुबे निवासी सुभाष नगर, राशिद पुत्र करीम शाह तथा शान पुत्र शेख कलीमुद्दीन अंसारी निवासी आईएसबीटी देहरादून, राहुल चौहान पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी रतनपुर शिमला बाईपास रोड, नितिन नेगी पुत्र रत्न सिंह नेगी, दिव्यांशु नेगी पुत्र केशर सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास, आशीष मेहर पुत्र सुरेंद्र मेहर निवासी किशननगर देहरादून बताया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top