Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पौड़ी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत..

पौड़ी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत..

जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम..

 

 

 

 

 

 

पौड़ी के पैठाणी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है

 

 

 

उत्तराखंड: पौड़ी के पैठाणी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। आपको बता दे कि विद्युत विभाग पौड़ी में संविदा पर कार्यरत युवक 22 वर्षीय प्रकाश राणा पुत्र विक्रम राणा निवासी फलद्वाणी गांव की बिजली गिरने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रकाश सोमवार शाम पैठाणी के दौला सिरतोली क्षेत्र में बिजली ठीक करने गया था।

लेकिन तेज बारिश होने के कारण एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इस दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से प्रकाश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को एवं पैठाणी थाना प्रभारी को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top