Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

एक हफ्ते में जारी होगा समूह ग की 23 भर्तियों का कैलेंडर..

एक हफ्ते में जारी होगा समूह ग की 23 भर्तियों का कैलेंडर..

7000 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा..

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य लोक सेवा आयोग एक सप्ताह में 23 ग्रुप-सी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करेगा। उसके बाद, तीन से चार भर्ती विज्ञापन अक्टूबर से नवंबर तक जारी किए जाएंगे, और परीक्षा भी दिसंबर से जनवरी तक आयोजित करा दी जाएगी।

 

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य लोक सेवा आयोग एक सप्ताह में 23 ग्रुप-सी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करेगा। उसके बाद, तीन से चार भर्ती विज्ञापन अक्टूबर से नवंबर तक जारी किए जाएंगे, और परीक्षा भी दिसंबर से जनवरी तक आयोजित करा दी जाएगी। राज्य लोक सेवा आयोग लगभग 7000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने आवेदकों से संयम बरतते हुए निर्धारित समय के अनुसार अध्ययन करने का आग्रह किया है।

 

राज्य लोक सेवा आयोग को पिछले सप्ताह सरकार द्वारा 23 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों के प्रबंधन का काम सौंपा गया था। इसके बाद 10 सितंबर को राज्य लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारियों ने बैठक की और संकल्प लिया कि आयोग इन 23 भर्तियों पर अपने परीक्षणों में हस्तक्षेप किए बिना अलग से काम करेगा।

 

बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने घोषणा की कि एक सप्ताह में भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन से चार प्राथमिकता वाली भर्तियां अक्टूबर और नवंबर में की जाएंगी और उनकी परीक्षा 22 दिसंबर से जनवरी 2023 तक होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल्द से जल्द कैलेंडर जारी करने के निर्देश दिए थे।

स्टाफ की जरूरत, आयोग ने शासन को भेजा पत्र..

23 भर्तियों के लिए आयोग को ज्यादा मानव संसाधन की जरूरत होगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार का कहना हैं कि पर्याप्त मानव एवं वित्तीय संसाधनों के लिए शासन को अनुरोध पत्र भेज दिया गया है। हालांकि कैबिनेट की बैठक में दस अनुसेवकों की आउटसोर्सिंग से भर्ती का निर्णय लिया जा चुका है।

कानूनी अड़चन से बचने को अध्ययन..

डॉ. राकेश कुमार का कहना हैं कि सभी 23 भर्तियों के अधियाचन का बारीकी से अध्ययन किया जाएगा। भर्तियों से संबंधित पाठ्यक्रमों, भर्ती नियमों, विज्ञापन आदि का अध्ययन करने के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग का मकसद है कि किसी भी भर्ती में कानूनी अड़चन न आए।

समूह-ग की भर्तियों से संबंधित उम्मीदवारों के सवालों और शंकाओं के समाधान के लिए राज्य लोक सेवा आयोग एक पब्लिक ग्रीवांस रेडरेसल सेल (पीजीआरसी) स्थापित करने जा रहा है। इसका विस्तृत विवरण, फोन नंबर, ई-मेल व सोशल मीडिया एकाउंट आदि की जानकारी जल्द जारी की जाएगी। सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी सभी जानकारियां समय से जारी की जाएंगी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top