Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु बॉडी मसाज से दूर कर रहे अपनी थकान..

केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु बॉडी मसाज से दूर कर रहे अपनी थकान..

अब तक 700 से अधिक श्रद्धालु करा चुके हैं मसाज..

 

 

 

 

 

 

केदारनाथ व सोनप्रयाग में एक-एक मसाज सेंटर खोले गए हैं, जहां यात्रा की थकान मिटाने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बता दे कि केदारनाथ यात्रा के पड़ावों पर बॉडी मसाज सेंटर स्थापित करने के लिए सरकार लंबे समय से प्रयासरत थी।

 

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को समुद्रतल से 11657 फीट की ऊंचाई पर स्थित बाबा दर्शन करने के लिए 16 किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। इससे अधिकांश श्रद्धालुओं को हाथ-पैर व बदन दर्द की शिकायत भी रहती है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से केदारनाथ में बाडी मसाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

इसके लिए केदारनाथ व सोनप्रयाग में एक-एक मसाज सेंटर खोले गए हैं, जहां यात्रा की थकान मिटाने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बता दे कि केदारनाथ यात्रा के पड़ावों पर बाडी मसाज सेंटर स्थापित करने के लिए सरकार लंबे समय से प्रयासरत थी। इस वर्ष पर्यटन विभाग ने केदारनाथ व सोनप्रयाग में यह सेंटर स्थापित भी कर दिए गए। इसी को देखते हुए पर्यटन विभाग की ओर से केदारनाथ व सोनप्रयाग में दो-दो बाडी मसाज मशीन लगाई गई हैं।

 

जिससे श्रद्धालु काफी सुकून भी महसूस कर रहे हैं। आपको बता दे कि केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने श्रद्धालु की सुविधा के लिए यात्रा पड़ावों पर बाडी मसाज के लिए मशीन लगाने की घोषणा की थी। मसाज सेंटर खुलने से स्थानीय युवाओं को भी रोजगार मिल रहा है।

 

विभाग की ओर से इन युवाओं को ट्रैनिंग दी गई है। कहा जा रहा हैं कि आने वाले समय में केदारनाथ पैदल मार्ग के पड़ावों पर भी बाडी मसाज सेंटर स्थापित करने की योजना है। पूरी बाडी की मसाज के लिए प्रति 15 मिनट का 250 रुपये, और हाथ-पैर की मसाज के लिए प्रति 10 मिनट का सौ रुपये निर्धारित शुल्क रखा गया हैं।

 

जिला पर्यटन अधिकारी का कहना हैं कि केदारनाथ धाम में मंदिर मार्ग पर और सोनप्रयाग मुख्य बाजार में मसाज सेंटर स्थापित हुए 16 दिन हो चुके हैं। सेंटर में प्रति मशीन रोजाना दस से अधिक श्रद्धालु बाडी मसाज करा रहे हैं और अब तक 700 से अधिक श्रद्धालुओं ने मसाज कराई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top