Uttarakhand DIPR
मनोरंजन

बॉलीवुड स्टार्स की इस बात से चिढ़ते हैं डायरेक्टर प्रकाश झा..

बॉलीवुड स्टार्स की इस बात से चिढ़ते हैं डायरेक्टर प्रकाश झा..

बॉलीवुड स्टार्स की इस बात से चिढ़ते हैं डायरेक्टर प्रकाश झा..

बोले- उन्हें नहीं पता एक्टिंग क्या होती है..

देश/ विदेश :  इन दिनों फिल्मी दुनिया में साउथ वर्सेज बॉलीवुड को लेकर हंगामा चल रहा है। इसी बीच डायरेक्टर प्रकाश झा ने इंडियन एक्टर्स को लेकर बयान दे दिया है। वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ के डायरेक्टर प्रकाश झा  अपनी बेहतरीन फिल्मों और बेबाक बयानों की वजह से जाने जाते हैं। प्रकाश झा अक्सर कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जिसे सुनकर लोग हैरानी में पड़ जाते हैं। हाल ही में डायरेक्टर ने इंडियन स्टार्स के बारे में कहा है कि उन्हें एक्टिंग नहीं आती है। सिर्फ यही नहीं निर्देशक ने अपने बारे में भी कुछ बातें कही है।

डायरेक्टर ने छेड़ा हॉलीवुड वर्सेज बॉलीवुड..

‘गंगाजल’, ‘अपहरण’ और ‘आरक्षण’ जैसी दमदार फिल्में बनाने वाले निर्देशक प्रकाश झा हाल में ही गोवाफेस्ट 2022 में शामिल हुए थे। इस इवेंट में निर्देशक ने हॉलीवुड बनाम बॉलीवुड पर विवाद छेड़ते हुए इंडियन एक्टर्स को लेकर हैरान करने वाला बयान दे दिया। डायरेक्टर ने कहा, ‘मैं भारत के एक्टर्स के साथ काम करके चिढ़ गया था। वो जानते ही नहीं कि एक्टिंग क्या होती है और किस बारे में है।’

स्किल्स पर काम नहीं करते एक्टर्स..

प्रकाश झा ने आगे कहा, ‘भारत में काम करते समय आज तक किसी भी एक्टर ने मुझसे ये नहीं पूछा कि शूट की टाइमिंग क्या है या लोकेशन क्या है। एक्शन सीक्वेंस कैसे होंगे और भी बहुत कुछ। इंडियन एक्टर्स अपनी स्किल्स पर काम नहीं करते हैं।’

मैंने वर्कशॉप की अटेंड..

प्रकाश झा ने कहा, ‘हॉलीवुड और बॉलीवुड के एक्टर्स के बीच बड़ा फर्क ये है कि हॉलीवुड के स्टार्स वर्कशॉप अटेंड करते हैं और प्रैक्टिस करते हैं। अपनी कला को सुधारते हैं।’ डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘मैंने अपने काम को अच्छा बनाने के लिए कई वर्कशॉप अटेंड किए हैं। मैं तो चुपके से जाकर उस वर्कशॉप में एक स्टूडेंट की तरह शामिल हो जाता था। इस तरह मैं एक एक्टर की भाषा को समझ पाया। मैंने क्लास में शेक्सपीयर और कई नाटकों में परफॉर्म किया है, जिससे मुझे कॉन्फिडेंस मिला।’

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top