उत्तराखंड में एक और वरदाता- 50 साल की महिला के प्यार में 25 साल के युवक ने खुद को मारी गोली..
प्रदेश एक ही दिन में दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना देहरादून की है, जहां छात्रा वंशिका बंसल को आदित्य तोमर ने गोली मार दी। वही अब एक और घटना नैनीताल से भी सामने आ रही है।
उत्तराखंड: प्रदेश एक ही दिन में दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। पहली घटमना देहरादून की है, जहां छात्रा वंशिका बंसल को आदित्य तोमर ने गोली मार दी। वही अब एक और घटना नैनीताल से भी सामने आ रही है। बताया जा रहा हैं कि यहां एक युवक ने खुद से दोगुनी उम्र की महिला के एकतरफा प्यार में खुद को गोली मार दी हैं। इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान का रहने वाला सौरभ पांडे का करीब 4 साल पहले नैनीताल निवासी महिला से सोशल मीडिया पर संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए। इसके बाद सौरभ महिला से मिलने के लिए नैनीताल चला आया। गुरुवार को सौरभ नैनीताल पहुंचा और इस दौरान उसने स्कूटी किराए पर ली।
इसके बाद वो महिला से संपर्क करने लगा। बताया जा रहा है कि महिला नैनीताल में ही एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षिका हैं। 25 साल के सौरभ ने 50 साल की महिला से एकतरफा प्यार के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक के सीने से गोली आरपार हुई है। युवक से मिले मोबाइल फोन पर महिला से चैटिंग समेत अन्य दस्तावेज भी पुलिस ने सुरक्षित रखे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि युवक को गुरुवार देर शाम कॉलोनी में देखा गया था। वो महिला से मिलने आया था। इसके बाद उसने खुद को गोली मार दी। घटना की सूचना मृतक के परिवार को दे दी है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।