जानिए साल का आखिरी दिन किन-किन राशियों के लिए रहेगा फायेदमंद..
राहु वृषभ राशि में हैं। मंगल, केतु और चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। धनु राशि में सूर्य हैं। मकर राशि में शुक्र वक्री बुध और शनि हैं।
राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
मेष- अभी परेशानी थोड़ी बनी रहेगी। बचकर पार करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकतें हैं। शारीरिक क्षति होने की आशंका है। रिस्क न लें। प्रेम का साथ होगा। व्यापार भी पूरा-पूरा साथ देगा। मित्रों से भेंट होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन खर्च से बचें। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की अराधना करें।
वृषभ- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। उनके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यवसायिक मामले बिल्कूल ठीक चलेंगे। नए व्यापार की अभी शुरुआत न करें। प्रेम का साथ होगा।स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा के योग बनेंगे। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम बना रहेगा। प्रेम भी मध्यम है। व्यापार का पूरा-पूरा साथ होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क- मन थोड़ा परेशान रहेगा। मानसिक रूप से थोड़ा व्यथित रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यापारिक भी थोड़ा मध्यम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह- आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज उन्हें पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसे कोई सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपने किसी सीनियर से मदद ले सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभा करने का मौका मिलेगा, जिसका उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा।
कन्या- आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिलने के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण काम पर भी ध्यान नहीं देगे और अपने कुछ कामों को आगे के लिए टाल भी सकते हैं, इसलिए आज आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके कोई जरूरी कार्य भी लटक सकते हैं। सायंकाल के समय यदि आपके पिताजी को पहले से कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी।
तुला- आज का दिन आप अपने व्यापार की उलझनों को सुलझाने में ही व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने व्यापार की कुछ पुरानी रुकी हुए डीलों को फाइनल करने के लिए उन लोगों से मिलेंगे, जिन लोगों के मिलने से आपको लाभ से अवसर मिलते रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो उसके परिणाम आज उन्हें मिल सकते हैं। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उसके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे एवं उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई बहनों के लिए कोई गिफ्ट आदि मंगवा सकते हैं, जिसके कारण यदि उनके साथ आपका कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। आज आप अपनी माता जी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिनसे आप अपने मन की बात साझा करेंगे और अपने मन का बोझ हल्का करेंगे। आज अचानक परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आज आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
धनु- खर्च को लेकर मन परेशान रहेगा। नेत्र पीड़ा की आशंका है। दबाव बना रहेगा। ज्यादा सोचने की वजह से मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम में दूरी, व्यापारिक स्थिति सही है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता को कष्ट होगा। बजरंग बली की अराधना करें। केसर का तिलक लगाएं।
मकर- आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में कष्ट की आशंका है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम भी मध्यम रहेगा। व्यापार आपका सही है। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता को कष्ट होगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी। लाल वस्तु का दान करें।
मीन- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। बहुत जरूरी न हो तो यात्रा टाल दें। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पैतृक व्यवसाय का विस्तार हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल वस्तु पास रखें।
