दिवंगत सुषमा पद्म विभूषण, पीवी सिंधु पद्म भूषण से सम्मानित..
देश-विदेश: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इसके लिए नामों का एलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ही कर दिया गया था। अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को आज तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
इस बार जिन नामों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं, उनमें जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
इस साल पद्म विभूषण के लिए सुषमा स्वराज का नाम तय किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाना था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान लेने सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पहुंचीं। राष्ट्रपति ने बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। सिंधु अब तक भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं।
चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के लिए एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकप्रिय हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता लेने वाले लोकप्रिय गायक अदनान सामी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।