Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड के इस जिले से पांच कोरोना संक्रमित पर्यटक गायब, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप..

उत्तराखंड के इस जिले से पांच कोरोना संक्रमित पर्यटक गायब, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

नैनीताल और आसपास फिर बढ़ा कोरोना का खतरा..

 

 

 

उत्तराखंड: वीकेंड पर नैनीताल पहुंचे हजारों सैलानियों की भीड़ में शामिल पांच सैलानियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग हरकत में है। लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग और पुलिस इन सैलानियों को खोज नहीं सकी है। आपको बता दे कि बीते शुक्रवार को नैनीताल घूमने आए पांच लोगों ने दिल्ली में कोरोना जांच कराई थी। कोरोना जांच कराते समय उन्होंने जांच टीम को बताया था कि वह दो अक्तूबर को घूमने के लिए नैनीताल जा रहे हैं।

 

सोमवार को इन पांचों लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य कर्मियों ने इन लोगों के फोन नंबर पर संपर्क किया, लेकिन किसी का भी फोन नहीं मिला। जिसके बाद दिल्ली प्रशासन ने इसकी सूचना नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। पांच सैलानियों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई हैं। बीडी पांडे अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। तब से स्वास्थ्य विभाग और कोतवाली पुलिस इन पांचों लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है, लेकिन किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा हैं।

 

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी का कहना हैं कि संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास जारी है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने कहा कि जांच में पता चला है कि संक्रमित एक व्यक्ति ने जांच संबंधी दस्तावेजों में खुद को काठगोदाम निवासी और शेष अन्य चार लोगों ने खुद को नैनीताल निवासी लिखवाया है। उनका कहना हैं कि पुलिस इन पांचों लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

 

दिल्ली में कोरोना संक्रमित निकले पांचों सैलानी बीते तीन दिनों में नैनीताल के साथ कई जगह गए होंगे। इससे इस क्षेत्र में फिर से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बन गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343584 हो गई है। इनमें से 329936 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक 7395 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top