आज का पंचांग, संतान सप्तमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल..
देश-विदेश: आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग में संतान सप्तमी व्रत है। आज के दिन महिलाएं अपनी संतान की समृद्धि और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। नि:संतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए आज का व्रत रखते हैं। भगवान शिव और माता की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वैसे भी आज सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित है। पूजा के समय उन्हें बेलपत्र, भांग, मदार पुष्प, धतूरा, गंगाजल और गाय का दूध अर्पित करें।
आज का पंचांग..
दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज की भद्रा: दोपहर 03:12 बजे से रात्रि के 02:11 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: संतान सप्तमी।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 15 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी अनुराधा नक्षत्र 08 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र विषकुंभ योग 08 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग वृश्चिक में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त..
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 05 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 29 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय..
अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रात: 06 बजकर 05 मिनट से सुबह 08 बजकर 24 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक।
अमृत काल: आज रात 10 बजकर 46 मिनट से देर रात 12 बजकर 17 मिनट तक।
चंद्रोदय और चंद्रास्त..
आज का चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय आज रात 11 बजकर 06 मिनट पर है।
आज भाद्रपद शुक्ल सप्तमी है। आज सोमवार को शिव चालीसा, शिव स्तोत्र, शिव पुराण आदि का पाठ करना उत्तम रहता है। भगवान भोलेनाथ के मंत्रों का जाप भी कल्याणकारी है। आज आप कोई शुभ या मांगलिक कार्य करना चाहते हैं तो मुहूर्त का ध्यान रखें।