टीम कर्नल कोठियाल दिन रात जन सेवा हेतु तैयार..
उत्तराखंड: टीम कर्नल कोठियाल आजकल लगातार जन सेवा में लगे हुए हैं,जिनमें यूथ फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर भगवती प्रसाद मैंदोली (पूर्व महासचिव डी०ए०वी ० पीजी कॉलेज),रंजीत सिंह नेगी, सेना मेडल केप्टन तेजपाल सिंह नेगी ,कुलदीप कुमार लगातार लोगों की सेवा में लगे हैं, इन्होंने अभी तक 70 से भी अधिक सिलेंडर जरूरतमंद परिवार को दे चुके हैं। प्रचार इसलिए नही क्योंकि ये समय एक दूसरे की मदद करने का है प्रचार प्रसार का नही, जितना भी हो सके टीम कर रही है। आप भी अपने आस पास देखें किसी को मदद की जरूरत हो तो आप भी मदद करें, बिमारी से डरे बिमार से नही।
सेना में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके शौर्य व कीर्ति चक्र विजेता कर्नल कोठियाल ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्राचार्य रहते हुए 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद विषम परिस्थितियों में भी केदारपुरी के पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया था। आपदा के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण को लेकर हर किसी ने हाथ खड़े कर दिये थे। थक-हारकर राज्य सरकार ने उत्तरकाशी आपदा में अल्प समय में बेहतर कार्य करने वाले निम के कर्नल अजय कोठियाल की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखा। उनके लिए ये एक नई चुनौती थी जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकारा। और आज कोरोना महामारी में भी वो जरुरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।