Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चमोली हिमस्खलन: सुमना में सोमवार को एक और शव मिला, मरने वालों की संख्या हुई 13..

चमोली हिमस्खलन: सुमना में सोमवार को एक और शव मिला, मरने वालों की संख्या हुई 13..

उत्तराखंड: आपदा प्रभावित सुमना-2 इलाके में सोमवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। रेस्क्यू के दौरान सोमवार को घटना स्थल से एक और शव बरामद हुआ। जिसके बाद मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। इससे पहले रविवार को भी दो शव बरामद हुए थे। रविवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों द्वारा सुमना से 11 शव रेस्क्यू कर जोशीमठ लाए गए। प्रभावित क्षेत्र में अभी भी छह मजदूर लापता चल रहे हैं। इन मजदूरों की सेना के जवानों द्वारा खोजबीन की जा रही है। 384 मजदूरों को सेना कैंप में शरण दी गई है। वहीं, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से आगे बिछी बर्फ को हटाने का भी काम शुरू कर दिया है।

 

शुक्रवार देर शाम सुमना-2 इलाके में भारी हिमस्खलन से बीआरओ के दो कैंप तहस-नहस हो गए थे। जिसमें 13 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रात को ही सेना के जवानों द्वारा रेस्क्यू कर 384 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया था। शनिवार को सेना की ओर सेे दो हेलीकॉप्टर प्रभावित क्षेत्र में भेजे गए और घायलों को हेलीकॉप्टर से लाकर सेना अस्पताल जोशीमठ में भर्ती करवाया गया हैं।

 

चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान लगातार जोशीमठ में रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जोशीमठ में शवों के पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन सहित पोस्टमार्टम की टीम भी तैनात की गई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने परिजनों को शवों की सुपुर्दगी करने तथा सभी मृतकों का शीघ्र मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।

 

बताया जा रहा हैं कि सुमना में मरे गए ज्यादातर मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सुमना में 384 लोग सुरक्षित मिले हैं और 13 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जोशीमठ में सेना अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे सात घायलों में से दो घायलों को देहरादून रेफर कर दिया गया है।

 

मृतक 11 मजदूर झारखंड के..

मनोज थांदर पुत्र ऐला थांदर, निवासी झारखंड

रोहित सिंह पुत्र राबिन सिंह, निवासी झारखंड

तारनी सिंह पुत्र देव नारायण सिंह, निवासी झारखंड

नियारन कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना, निवासी झारखंड

पॉल कंडुलना पुत्र डेनयामिन कंडुलना, निवासी झारखंड

हनूक कंडुलना पुत्र पटरास, निवासी झारखंड

मासी दास मार्की पुत्र जोन मार्की, निवासी झारखंड

राहुल कुमार पुत्र गोवर्धन कंवर, निवासी झारखंड

निर्मल सैंदिल पुत्र विलियम सैंदिल, निवासी झारखंड

सुखराम मुंडा पुत्र नारायन मुंडा, निवासी झारखंड

साजेन कंडुलना पुत्र जेम्स कंडुलना निवासी झारखंड

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top