उत्तराखंड

भाजपा के स्‍टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का नाम भी शामिल

भाजपा के स्‍टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का नाम भी शामिल..

उत्तराखंड: भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम गायब होने के बाद सत्तापक्ष के गलियारों में हलचल मच गयी थी। जिस पर देर रात हाईकमान ने किरकिरी से बचने के लिए जल्द ही नई सूची जारी की। जिसमे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के साथ ही मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम भी शामिल किया गया हैं।

 

आपको बता दे कि बीते बुधवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी थी। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखिरियाल निशंक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत 30 मंत्री व सांसदो के नाम शामिल किए गए। इनमें हरीश रावत सरकार में बगावत कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भी जिम्मा दिया गया था। लेकिन पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का नाम नहीं दिया गया। जिस पर देर शाम तक सियासी गलियारों व भाजपाइयों भी खासी चर्चा रही।

 

जिससे सल्ट उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सकते में आ गए थे। लेकिन रात में ही पहली सूची को निरस्त कर दूसरी सूची जारी की गई। इसमें त्रिवेंद्र के साथ ही कांग्रेसराज में सीएम रह चुके विजय बहुगुणा का नाम भी शामिल कर लिया गया। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top