खूंखार बाघ को सुधारने के लिए वन मंत्री कराएंगे उसकी शादी..
देश-विदेश: शायद ही आपने कभी वन्य प्राणियों की शादी देखी या सुनी होगी। लेकिन मध्य प्रदेश में ऐसा होने जा रहा है। जहा जल्द ही एक बाघ की शादी होगी। मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह राजधानी भोपाल स्थित वन विहार नेशनल पार्क में रहने वाले बाघ की शादी कराएंगे। वन मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाघ की शादी कराने लिए वह बांधवगढ़ से दो बाघिन ला रहे हैं।
वन मंत्री कहा कि वन विहार में पूर्व में एक टाइगर घायल अवस्था मे मिला था जो कि खूंखार हैं। लेकिन डॉक्टरों की टीम ने उसे अब ठीक कर दिया हैं और अब उसकी शादी कराई जाएगी। जिसके लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से दो बाघिन लाई जा रही हैं। वन मंत्री ने कहा कि एमपी के वन्य प्राणी सुरक्षित रहें।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 4 मार्च को भोपाल वन विहार नेशनल पार्क में नाइट सफारी की शुरुआत हो गई हैं। वन मंत्री विजय शाह ने 20 से अधिक लोगों के साथ नाइट सफारी का लुत्फ उठाया। नाइट सफारी शाम 7 से रात 10 बजे तक 3 ट्रिप में होगी। भदभदा गेट से एंट्री होगी। पार्क में 1 घंटे की ट्रिप में 13 किलोमीटर का सफर होगा। 5 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए 100 और 16 से अधिक उम्र वालों के लिए 200 रुपए का टिकट लगेगा।
आपको बता दें कि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में बाघ, सिंह, तेंदुए, भालू, हिरण समेत कई अन्य वन्य जीव हैं। इसके अलावा कई तरह के पक्षी भी हैं। वन मंत्री विजय शाह ने नाइट सफारी का शुभारंभ करते हुए बताया कि जल्द ही यहां पर्यटकों के लिए नाव से पक्षी अवलोकन की सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी।