Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

अंबानी के नाम मिला धमकी भरा खत जिसमे लिखा, ये तो सिर्फ ट्रेलर है मुकेश भैया, इंतजाम पूरा हो गया..

अंबानी के नाम मिला धमकी भरा खत जिसमे लिखा, ये तो सिर्फ ट्रेलर है मुकेश भैया, इंतजाम पूरा हो गया..

देश-विदेश: देश में दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध कार में मिली चिट्ठी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। गाड़ी से मिली चिट्ठी ने एक बड़ा खुलासा किया है। सूत्रों के अनुसार चिट्ठी में लिखा गया है ‘ये तो सिर्फ ट्रेलर है। अगली बार सामान पूरा होकर वापस आएगा और इंतजाम पूरा हो गया है।

आपको बता दें कि गुरुवार रात को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो पाई गई थी। इस कार में से जिलेटिन की 20 छड़ें भी मिली थीं। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है और साथ ही मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना हैं, कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है।

 

पुलिस बताया कि गाड़ी और चेसिस के नंबर भी अलग-अलग हैं। पेडर रोड स्थित अंबानी के घर एंटीलिया इमारत की गेट से 500 मीटर दूर संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिलने पर पुलिस का बम निरोधी दस्ता डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि स्कार्पियो कार को जब्त कर पुलिस की अपराध शाखा और एटीएस इस छानबीन में जुटी है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर में पुलिस मॉकड्रिल की बात कही जा रही थी, लेकिन गुरुवार देर रात पुलिस ने छानबीन के बाद संदिग्ध कार के बारे में खुलासा किया। मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार में जिलेटिन छड़ें मिलने को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर अंबानी आंदोलनरत किसानों के निशाने पर हैं। पंजाब में रिलायंस के टावर को भी निशाना बनाया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top