देश/ विदेश

बिहार में ‘एलियन’ बेबी को देखने उमड़ी भीड़..

बिहार में ‘एलियन’ बेबी को देखने उमड़ी भीड़..

देश-विदेश: बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा मामला सुर्खियों में आया हैं। जहा जब एक बच्चे का जन्म हुआ तो उसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गयी। इसे एलियन (दूसरे ग्रह का प्राणी) नहीं समझें, यह गंभीर बीमारी से ग्रस्‍त बिहार के गाेपालगंज के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को जन्‍मा एक नवजात बच्‍चा हैं। बच्‍चे की बड़ी-बड़ी सुर्ख आंखें तथा शरीर पर एक अलग तरह का सफेद आवरण देखकर स्वास्थ्य कर्मी सहम गए. एलियन जैसे दिखने वाले इस बच्चे (Alien Baby) को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. जन्‍म के करीब ढ़ाई घंटे बाद उसकी मौत हो गयी।

 

डॉक्‍टरों के अनुसार ऐसे बच्‍चे का जन्‍म 10 लाख में एक का होता हैं। आपको बता दे कि बिहार में यह ऐसे बच्‍चे के जन्‍म का पहला मामला नहीं हैं। बिहार में विचित्र बच्‍चों की चर्चा होने पर जरा सी चोट लगने पर आंखें बाहर निकल आने वाली बीमारी से ग्रस्‍त पटना की शैली की भी याद आ जाती हैं। करीब पांच साल पहले उसके इलाज का बीड़ा सलमान खान और कुणाल कपूर ने उठाया था।

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के साहिबा चक्र गांव निवासी चुनचुन यादव की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजनों ने बुधवार की शाम में हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की सुबह महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की दोनों आंखें बड़ी-बड़ी व सुर्ख थी। ऊपर के जबड़े में वयस्कों की तरह दांत थे। शरीर पर सफेद रंग का अलग तरह का आवरण था। जिसने भी इस बच्‍चे को देखा, दूसरे ग्रह से आया प्राणी समझ बैठा।

 

बच्चे को देखकर प्रसव कक्ष में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी सहम गए। उसे देखने के लिए अस्‍पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। इस विचित्र बच्चे को जन्म देने वाली महिला स्वस्थ हैं। अस्पताल में चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top