Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

टूलकिट मामले का खुलासा, निकिता जैकब के मोबाइल-लैपटॉप से मिले चौंकाने वाले सुबूत..

टूलकिट मामले का

टूलकिट मामले का खुलासा, निकिता जैकब के मोबाइल-लैपटॉप से मिले चौंकाने वाले सुबूत..

देश-विदेश : टूलकिट मामले में रोज नए और चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। बेंगलुरू का पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि के साथ-साथ निकिता जैकब को लेकर भी दिल्ली पुलिस ने जांचपड़ताल तेज कर दी है, हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट से निकिता को भले की राहत मिल गई है, लेकिन दिल्ली पुलिस के खुफिया सूत्रों के मुताबिक उनके पास निकिता की गिरफ्तारी के पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि निकिता खालिस्तानी समर्थक पीटर फ्रेडरिक के संपर्क में थी।

 

पुलिस ने दो लैपटॉप और एक किया जब्त..

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने निकिता जैकब के मुंबई स्थित घर की तलाशी ली थी। इस तलाशी में पुलिस ने दो लैपटॉप और एक आईफोन के अलावा कुछ दस्तावेज भी बरामद किए थे। पुलिस ने जब निकिता के लैपटॉप की हर फाइल को खंगाला, तो पता चला कि निकिता टूलकिट मामले में खालिस्तानी समर्थक पीटर फ्रेडरिक के सीधे संपर्क में थी। इसके अलावा निकिता ने खालिस्तानी संगठन पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन का ईमेल भी इस्तेमाल किया। मामले की जांच में पता चला कि निकिता और शांतनु के कहने पर ही दिशा रवि ने स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को टूलकिट फॉरवर्ड की थी।

 

 

निकिता जैकब को मिली अस्थाई राहत..

बंबई हाई कोर्ट ने किसानों के प्रदर्शन से जुड़े टूलकिट मामले की एक संदिग्ध आरोपी एवं वकील निकिता जैकब को ट्रांजिट अग्रिम जमानत दे दी। यह मामला जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा साझा किए गए टूलकिट से संबद्ध है। न्यायमूर्ति पीडी नाइक ने जैकब को राहत पाने के लिए दिल्ली में संबद्ध कोर्ट का रुख करने के वास्ते तीन हफ्ते का समय दिया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि वह मुंबई की स्थाई निवासी है और प्राथमिकी दिल्ली में दर्ज की गई है तथा उनके द्वारा मांगी गई राहत सिर्फ अस्थाई है।

 

 

किसी भी समय गिरफ्तार हो सकती हैं निकिता..

न्यायमूर्ति नाइक ने कहा, याचिकाकर्ता जैकब को इस बात की आशंका है कि उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसलिए उन्हें राहत पाने के लिए दूसरे राज्य में अदालत का रूख करना पड़ा। ऐसे में इस अदालत का यह विचार है कि याचिकाकर्ता द्वारा मांगा गया संरक्षण अस्थाई अवधि के लिए दिया जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top