सीएम त्रिवेंद्र का आइसोलेशन समाप्त, जल्द देहरादून लौटने की संभावना..
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य अब पूरी तरह ठीक है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद दिल्ली स्थित सीएम आवास में होम आइसोलेशन में थे। वह 18 दिसंबर को कोरोना संक्रमित हुए थे। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली ले जाकर एम्स में भर्ती कराया गया था। बीते शनिवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया।
तब से वह होम आइसोलशन में थे। मुख्यमंत्री का होम आइसोलेशन सोमवार को समाप्त हो चुका है। उनकी पत्नी व पुत्री भी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर नई दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री आवास में आ गई हैं। ऐेसे में अब मुख्यमंत्री के जल्द देहरादून लौटने की संभावना है। उधर, भाजपा सांसद अजय भट्ट ने एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों और एम्स प्रशासन का भी आभार प्रकट किया।