Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाने के दो दिन बाद स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत..

फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाने के दो दिन बाद स्वास्थ्य कर्मचारी की मौत..

देश-विदेश: फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगवाने के दो दिन बाद एक महिला की मौत हो गई है। 41 साल की महिला पेशे से स्वास्थ्य कर्मचारी थी रिपोर्ट के मुताबिक, फाइजर की वैक्सीन लगाने के करीब 48 घंटे बाद नए साल के दिन सोनिया एकेवेडो की अचानक ही मौत हो गई। पोर्तुगीज इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी के पोर्टो में पीडियाट्रिक्स विभाग में काम करने वाली दो बच्चों की मां में वैक्सीन लगने के बाद किसी तरह के दुष्परिणाम दिखाई नहीं दिए थे। एसेवेदो के पिता अबिलियो एसेवेदो ने पुर्तगाली दैनिक कोरेरियो डा मनहा से कहा, ‘वह ठीक थी। उसे कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी।

उन्होंने कहा- ‘सोनिया में कोरोना के लक्षण भी नहीं थे। मैं नहीं जानता कि क्या हुआ। लेकिन मुझे जवाब चाहिए। मुझे जानना है कि किस वजह से मेरी बेटी की मौत हुई। पुर्गताल के अस्पताल ने पुष्टि की है कि 30 दिसंबर को सोनिया को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद अस्पताल को किसी भी प्रकार के दुष्परिणाम की जानकारी नहीं दी गई थी।

 

 

अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा, 1 जनवरी, 2021 को पोर्टो आईपीओ से एक परिचालन सहायक की अचानक मृत्यु के संबंध में, निदेशक मंडल ने इस घटना की पुष्टि की और परिवार और दोस्तों को हुए नुकसान के प्रति संवेदना व्यक्त की। इन परिस्थितियों में मौत के कारण की व्याख्या के लिए सामान्य प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।

वैक्सीन लगवाने के बाद सोनिया ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर लिखा था कि कोविड-19 का टीकाकरण हो गया। सोनिया के पिता ने बताया कि एक जनवरी को सुबह 11 बजे उन्हें कॉल करके बताया गया कि उनकी बेटी मृत पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि नए साल के मौक पर उन्होंने सुबह का नाश्ता साथ में किया था। पिता ने कहा, मेरी बेटी घर से निकली और मैंने उसे फिर कभी जीवित नहीं देखा।

 

 

सोनिया उन 538 पोर्टो आईपीओ कर्मचारियों में शामिल थीं जिन्हें फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इस बारे में पुर्तगाल मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है। वहीं, सोनिया की बेटी वैनिआ ने कहा कि उनकी मां ने बताया था कि जहां वैक्सीन लगाई गई है, वहां पर बस सामान्य दर्द हो रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top