उत्तराखंड

बिना ई-पास और गलत ई-पास के 719 यात्रियों को लौटाया वापस..

बिना ई-पास और गलत ई -पास के 719 यात्रियों को लौटाया वापस..

केदारनाथ के दर्शन न करने पर यात्रियों में निराशा..

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा करने के लिये बिना ई-पास के पहुंच रहे यात्रियों को प्रशासन और पुलिस की ओर से बिना यात्रा कराये ही बैरंग ही वापस लौटाया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को मायूस होना पड़ रहा है। अभी तक बिना ई-पास के आये 684 तथा गलत ई-पास के 35 यात्री कुल 719 तीर्थ यात्रियों को अलग-अलग बैरियरों से वापस लौटाया गया है।

हाईकोर्ट के निर्ण के बाद 18 सितम्बर से उत्तराखड की चारधाम यात्रा शुरू हुई है। उत्तराखण्ड शासन द्वारा जारी एसओपी तथा देवस्थानम बोर्ड द्वारा निर्धारित ई-पास के अनरूप ही केदारनाथ यात्रा का संचालन किया जा रहा है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिये एक दिन में अधिकतम 800 श्रद्वालुओं को ही दर्शन करने की अनुमति है। कतिपय यात्री बिना ई-पास के ही केदारनाथ धाम पर आ रहे हैं। जिनको कि जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बैरियरों से वापस किया जा रहा है।

 

अब तक जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा 4 दिनों में बिना ई-पास के 684 तथा गलत ई-पास के कुल 35 यानि कुल 719 यात्रियों को अब तक जनपद के अलग-अलग बैरियरों से वापस लौटाया गया है। कई यात्रियों को अभी तक ई-पास की कोई खास जानकारी भी नहीं है। जबकि कई यात्री ई-पास को सही तरीके से नहीं भर पा रहे हैं। केदारनाथ धाम के दर्शन न करने पर यात्रियों में काफी निराशा है।

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी निर्धारित एसओपी तथा देवस्थानम बोर्ड द्वारा निर्धारित किये गये ई-पास के अनुरूप ही यात्री श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आयें। नियमों का पालन न करने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top