राशिफल

इन राशि के जातकों को मिलेगी आर्थिक मजबूती, राशिफल 5 फरवरी 2022

इन राशि के जातकों को मिलेगी आर्थिक मजबूती, राशिफल 5 फरवरी 2022..

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- मन प्रसन्न रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार का साथ भी मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

वृष- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान दें। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

 

मिथुन- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। अफसरों से मधुर संबंध रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। व‍िवादों से दूर रहें।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयेाग मिलेगा।

 

सिंह- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। भवन सुख या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त्र होंगे। नौकरी में इच्छाविरूद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं।

 

कन्या- मन प्रसन्न रहेगा। मन में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।

तुला- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।

 

वृश्चिक- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर पूर्ण ध्‍यान दें। किसी मित्र से धन प्राप्त हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। यात्रा पर जाना हो सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। सुखद समाचार मि‍लेगा।

 

धनु- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

मकर- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेक‍िन आलस्य की अधिकता हो सकती है। आत्मसंयत रहें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। घरेलू समस्या अभी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन परेशान हो सकता है। तरक्‍की के अवसर म‍िलेंगे।

 

कुंभ- वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। कारोबार में निवेश के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।

 

मीन- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top